भारत की जनगणना पर आधारित
जानकारी
➽विश्व जनसँख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है।
➽भारत की जनगणना का विषय संघ सूची में सम्मलित
किया गया है।
➽जनसँख्या का अध्ययन डेमोग्राफी कहलाती है।
➽भारतीय संविधान की धारा 246 के अंतर्गत जनगणना का कार्य संघ सरकार को
सौंपा गया है।
➽भारत में पहली बार आंशिक जनगणना तात्कालीन
गवर्नर लार्ड मेयो के काल में1972 में हुई थी।
➽लार्ड रिपिन दॄारा नियमित प्राधिकृत रूप से 1881 में पहली बार जनगणना करवाई गई।
➽भारत के प्रथम जनगणना आयुक्त हेनरी प्लाउडेन
थे।
➽पहली बार जाति आधारित जनगणना1931 में हुई थी।
➽भारत में जनगणना का कार्य गृह मंत्रालय के आधीन
महापंजीयक या जनगणना आयुक्त के निर्देश अनुसार होता है।
➽भारत में 1911 - 1921 के दशक में जन्म वृद्धि दर न्यूनतम रही थी, इसीलिये इसे'महविभाजक वर्ष ' कहा जाता है।
➽वर्ष 1951 में जन्म वृद्धि दर अधिकतम रही थी इसीलिये इसे 'लघु विभाजक वर्ष'कहा जाता है |
➽स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना 1951में हुई थी, इसमें 14 सवाल सम्मलित
किये गये थे।
➽भारत की प्रथम पूर्ण कम्प्यूटरीकृत जनगणना वर्ष
2001 की गई थी।
➽वर्ष 2011की जनगणना भारत की 15 वी जनगणना है ।
➽वर्ष 2011की जनगणना भारत की स्वतंत्रता के बाद की 7 वी जनगणना है।
➽2011 की जनगणना में कुल 29 सवाल सम्मलित किये गये थे।
➽सी चन्द्रमौली वर्ष 2011 की जनगणना के आयुक्त थे।
➽भारत में विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास करती है।
➽भारत विश्व के केवल 2.4% भू-भाग पर विस्तृत है।
➽नागालैंड एकमात्र ऐसा राज्य है जहां जनसंख्या
में कमी आई है।
➽भारत की जनगणना 2011 के अनुसार |
➽भारत की कुल जनसंख्या - 121.5 करोड़ |
➽विश्व की कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत - 17.5
%
➽दशकीय जन्म वृद्धि दर - 18.14 करोड़ (17.7% )
➽वार्षिक जन्म वृद्धि दर -1.64%
➽भारत में पुरुषों की जनसंख्या - 62.31 करोड़ |
➽महिलाओं की जनसंख्या - 58.47 करोड़ |
➽सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य - उत्तर प्रदेश (16.16%),महाराष्ट्र (9. 42%), बिहार (8. 07%)
➽न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य - सिक्किम,मिजोरम ,अरुणाचल प्रदेश |
➽सर्वाधिक साक्षारता वाले राज्य - केरल,मिजोरम,त्रिपुरा |
➽न्यूनतम साक्षारता वाला राज्य -बिहार |
➽सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला -
थाणे(महाराष्ट्र) |
➽न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला - दिवांग घाटी
(अरुणाचल प्रदेश) |
➽अधिक जिलो वाला राज्य -उत्तरप्रदेश |
➽भारत की साक्षरता दर - 74.0%
➽पुरुष साक्षरता दर - 82.14%
➽महिला साक्षरता दर - 65.46%
➽सर्वाधिक साक्षरता दर वाले राज्य - केरल (93.9%),
मिजोरम (91.6%)
➽सर्वाधिक पुरष साक्षरता दर वाले राज्य - केरल (96.0
%), मिजोरम (93.7 %)
➽सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले राज्य - केरल
(92.0 %), मिजोरम (89.4 %)
➽न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य - बिहार(63.8%),
अरुणाचल प्रदेश (67%),राजस्थान ( 67.1%)
➽न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाले राज्य - बिहार
(73.4%), अरुणाचल प्रदेश (73.7%),
आंध्रप्रदेश (75.6%)
➽न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले राज्य -
राजस्थान - (52.7%), बिहार (53.3%),झारखंड (56.2%)
➽सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला - सरचिप
(मिजोरम) |
➽न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला - अलीराजपुर
(म.प्र.) |
➽भारत की जनसंख्या घनत्व - 382व्यक्ति वर्ग किमी |
➽सर्वाधिक घनत्व वाले राज्य - बिहार(1106 वर्ग किमी), प. बंगाल (1028 वर्ग किमी) |
➽न्यूनतम घनत्व वाले राज्य - अरुणाचल प्रदेश - 17व्यक्ति वर्ग किमी |
➽सर्वाधिक घनत्व वाला जिला - उत्तर पूर्व दिल्ली |
➽न्यूनतम घनत्व वाला जिला - दिवांग घाटी
(अरुणाचल प्रदेश) |
➽भारत में लिंगानुपात - 943 महिला /1000 पुरुष |
➽शिशु लिंगानुपात - 919
➽सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य - केरल - 1084,
तमिलनाडु - 996, आन्ध्र प्रदेश -993
➽न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य - हरियाणा (879)
➽सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला - माहे
(पुदुचेरी) 1176
➽न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला - दमन (533)
➽सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केंद्रशासित प्रदेश -
पुदुचेरी |
➽सर्वाधिक जनसँख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश -
दिल्ली |
➽न्यूनतम जनसँख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश -
लक्षद्वीप |
➽सर्वाधिक जनसँख्या घनत्त्व वाला केंद्रशासित
प्रदेश - दिल्ली |
➽न्यूनतम जनसंख्या घनत्त्व वाला केंद्रशासित
प्रदेश- अण्डमान - 46 वर्ग किमी |
➽सर्वाधिक साक्षरता वाला केंद शासित प्रदेश -
लक्षद्वीप |
➽न्यूनतम साक्षरता वाला केंद शासित प्रदेश - दादर
एवं नागर हवेली |